ट्रक ने मार दी थी कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर
हाईवे पर मोहल्ला पूर्व भाजपा विधायक राम सेवक सिंह के आवास के पास कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुं गए। अधिकारियों ने समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।
कांवड़ियों का एक जत्था कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे यह जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से पूर्व विधायक राम सेवक के आवास के पास पहुंचा। इसी दौरान एक ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे कांवड़िया गुस्सा गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस कांवड़ियों को समझा-बुझा कर जाम खुलवा सकी। बाद में कांवड़िए यहां से रवाना हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर अब ज्यादा सतर्कता से काम लिया जाएगा।