फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा गंगा का जल स्तर, तहसीलदार ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। शुक्रवार को गंगा में नरौरा से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़कर एक लाख क्यूसेक से ऊपर हो गई। इससे तहसील क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराना शुरू हो गया।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम को राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का नाव से जायजा लिया। साथ ही देखा कि परशुराम नगला, गिरधारी नगला, वीरसहाय नगला, खागी नगला, भमरौलिया आदि गांवों के संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया है। ऐसे में वहां पर चार नाव डलवा दी है, साथ ही संबंधित कर्मचारियों को क्षेत्र में कैंप कर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। बाढ़ खंड के मुताबिक अभी गंगा महावा बांध और तटबंधों को कोई खतरे जैसे हालात नहीं हैै। तहसीलदार ने बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों को हालातों पर निगाह रखने और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें