फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जैनियों ने धूमधाम से मनाया पदमांचल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
जैन मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शीघ्र ही भव्य रूप धारण करेगा पदमांचल: अजित प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। नगर में बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल का वार्षिकोत्सव व पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मुरादाबाद से आए नरेंद्र कुमार जैन ने सर्वाधिक रुपयों की बोली लेकर भगवान जिनेंद्र स्वामी का जलाभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन

वर्षिकोत्सव में विधि विधान से पदम प्रभु स्वामी का विधान पाठ व णमोकार मंत्र का जाप किया गया। फाल्गुन वदी चौथ के दिन भगवान के मोक्ष जाने पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसके बाद पद्मांचल जैन मंदिर के प्रणेता विज्ञान सागर महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। बहजोई से आए अजीत प्रकाश जैन ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला। समाज के लोगों को एक एकजुट होकर निर्माण कार्य को पूरा कराकर मंदिर को भव्य रूप दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र जैन मुनि यहां निर्माण कार्य की योजना बनाकर मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। वार्षिकोत्सव के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मृगांक कुमार जैन, अनिल जैन सोनी, संतोष जैन, प्रशान्त जैन, वितेन्द्र जैन, नीरज जैन, भूपेंद्र जैन, अतुल जैन, अंकुश जैन, बॉबी जैन, सतीश जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें