रिसौली में कथा सुनाते आचार्य रविकांत पाठक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में ग्राम देवता मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक आचार्य रविकांत पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म और राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी, तब सभी देवता ब्रह्मा जी और शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव और देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा। श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन स्रोता भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने राजा परीक्षित की कहानी का सुंदर ढंग से वर्णन किया। इस मौके पर गंगा सिंह, छुटटन सिंह, सोनू शर्मा, पन्नालाल शर्मा, रामरतन कश्यप, शीशपाल कश्यप, पूनेश सिंह, कौशल शर्मा, राजेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।