फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने काले फीते बांध निकाला शांति मार्च

Mon, 24 Aug 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
लावेला चौक के समीप दिगंबर जैन मंदिर पर एकत्र जैन समाज के लोगों ने राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा संधारा/ सल्लेखन पर रोक लगाए जाने का विरोध किया है। कहा है कि यह उनके धर्म का मामला है। इसके विरोध में जैन समाज के लोगों ने बदायूं, बिल्सी और उझानी में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और पूरे दिन काले फीते बांधकर विरोध किया। लावेला चौक दिगंबर जैन मंदिर से निकाला गया शांति मार्च लावेला चौराहा, जिला अस्पताल रोड, सिविल बार के सामने होता हुआ मालवीय आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। सल्लेखन पर लगाई गई रोक हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर महावीर प्रसाद जैन, गौरव जैन, सौरभ जैन, बॉबी जैन, सुभाष जैन, मनीष जैन, संजय जैन, राजू, अनूप जैन, निर्दोष जैन, अनिल जैन, प्रमोद कुमार जैन, संतोष कुमार जैन, अरुण जैन, अर्जित जैन, रोहित जैन, यश जैन, प्रीती जैन, शालिनी जैन, संगीता, प्राची जैन, अंजलि जैन, रोशनी जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें