फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा व्यक्ति को मरा दिखाकर अभिलेखों में गड़बड़ी करने वाला लेखपाल गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी जमीन दो अन्य लोगों के नाम दर्ज करने के आरोपी लेखपाल को शनिवार सुबह बिल्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जून 2019 में बिसौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान थाना उघैती क्षेत्र के गांव रामस्वरूप पुत्र पूरन ने तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने लेखपाल भगवान सिंह पर अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। रामस्वरूप के मुताबिक अभिलेखों में उसे मृत दर्शाकर उसकी जमीन गांव के जगदीश और रामकली के नाम दर्ज कर दी गई। इस मामले की जांच के बाद डीएम ने तहसीलदार को आरोपी लेखपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। फिर राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की ओर से 24 जून 2019 को धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में लेखपाल भगवान सिंह पुत्र नौवतराम निवासी बैरमई खुर्द के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएचओ डीके गुप्ता ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना कर रहे एसएसआई अमरपाल सिंह यादव ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के उपरांत शनिवार को आरोपी लेखपाल भगवान सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में पूछताछ के बाद आरोपी लेखपाल को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें