बदायूं। कछला क्षेत्र के गांव सराय वाले में बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे खेत की रखवाली कर रहे दो सगे भाई नेक्सू, सूरज पाल पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए।
आंख और हाथ पैरों पर घाव हैं। परिजन उन्हें इलाज के लिए कछला नवीन स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां रैबीज वैक्सीन लगाकर उझानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवीन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी महेश प्रताप ने बताया कि दो सियार के हमले में घायल सगे भाई केंद्र पर पहुंचे थे, रैबीज वैक्सीनेशन लगाया। संवाद