फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने में बीते दो-तीन घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में सोमवार को अलग ही नजारा दिखा। डॉक्टरों के कक्ष के सामने सैकड़ों की संख्या में मरीज लाइन लगाए खड़े रहे। मरीजों की भीड़ देख डॉक्टर भी परेशान हो गए। अपराह्न दो बजे तक नए-पुराने 1542 मरीजों ने दवा ली।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह दस बजे तक तो भीड़ सामान्य रही। उसके बाद धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक पर्चा बनवाने वालों की लंबी लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के लिए धक्का मुक्की तक होने लगी।
उधर, ओपीडी में भी मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन कक्ष के बाहर इस कदर भीड़ जुटी कि यहां से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया। हाल यह रहा कि पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों को दो से तीन घंटे तक लग गए।
विज्ञापन


लाइन में लग रहे सीनियर सिटीजन
सीएमएस ने दावा किया था कि अस्पताल आने वाले सीनियर सिटीजन की लाइन अलग से लगेगी। उन्हें अलग से दवा भी मिलेगी, परंतु आज तक कुछ ऐसा नहीं हो सका। वृद्धजन घंटों लाइन में लगकर अपना पर्चा बनवा रहे हैं।

बुखार का सीजन चल रहा है। सोमवार को मरीजों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। भीड़ के कारण लाइन तो लगी, लेकिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं होने दी गई। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें