फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करैरा और कुंवरगांव के स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर आपत्तियां सामने आई हैं। कुंवरगांव के जवाहर लाल नेहरु जिला पंचायत स्कूल की चहारदीवारी छोटी है। वहीं, राजकीय हाईस्कूल करैरा के परिसर में ही प्राइमरी विद्यालय संचालित हो रहा है। ऐसे में इन दोनों विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनना मुश्किल है। दूसरी ओर, आपत्तियों और प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद जिले में प्रस्तावित 103 केंद्रों की संख्या घटाकर संभावित 98 कर दी गई है। जिलास्तरीय समिति ने संशोधित सूची शासन को भेज दी है। अब अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए शासन की ओर से जिले में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 103 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। अनंतिम सूची जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे। इसमें किसी ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की तो किसी ने प्रस्तावित केंद्रों पर दूरी, संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए।
शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज और पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज को भी अनंतिम सूची में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था, जबकि इन विद्यालयों में हर साल बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनते रहे हैं। ऐसे में विद्यालय संचालकों ने केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था। इसके अलावा अन्य विद्यालयों को लेकर आई आपत्तियों की भी जिलास्तरीय समिति ने जांच की और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

जांच के बाद प्रस्तावित केंद्रों की संख्या में पांच की कमी करते हुए 98 केंद्रों की सूची तैयार की गई है, जिसे शासन को भेज दिया गया है। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि आपत्तियों और प्रत्यावेदनों की जांच जिलास्तरीय समिति ने की है। संशोधित सूची शासन को भेज दी गई है। वहां से समीक्षा और अंतिम निर्णय के बाद परीक्षा केंद्रों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें