शहर की मुख्य मार्ग हों या गलियां अधिकांश जगह क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शहर से इंद्रा चौक से लेकर गांधी ग्राउंड तक, लावेला चौक से लेकर पुलिस लाइन चौराहा, शहबाजपुर, टिकटगंज, सर्राफा बाजार, हलवाई चौक, शिवपुरम समेत करीब दो दर्जन से अधिक सड़कों पुननिर्माण और मरम्मत होना है। बावजूद इन पर न ही जिला प्रशासन का ध्यान है, न ही अभी तक किसी जनप्रतिनिधि को ही इसका ख्याल आया। मोहल्ला चौबे निवासी अमन शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, गौरव पाठक, अनिकेत साहू, दीपक शर्मा, नमन मिश्रा, मनोज, अंजाना, निहार, रंजन, विनोद सक्सेना, महेश शर्मा आदि ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से जर्जर मार्ग दुरुस्त न कराना बेहद निंदनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से मार्ग सही कराने की मांग की है।
-----------------------
तीन माह से अधूरा पड़ा गली का निर्माण, लोगों में रोष
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते मोहल्ला संख्या चार में स्थित संकट मोचन दरबार को जाने वाली गली लापरवाही के कारण पिछले तीन माह से निर्माण अधूरा है। इस कारण दूषित जलभराव हो रहा है। भीषण दुर्गंध से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। संक्रमण का भय भी फैला हुआ है। संकट मोचन दरबार के मंहत संजय शर्मा, विजय माहेश्वरी, मनोज शर्मा, विनय कुमार, राजेश माहेश्वरी, रईस अहमद, ग्रीश चंद्र माहेश्वरी, गगन कुमार आदि ने बताया कि पहले तो पालिका ने यहां की जर्जर सड़कों को बनाया नहीं था और जब बनाया तो उसको अधूरा छोड़ दिया है। इससे गली में काफी दिनों से दूषित जलभराव की समस्या हो गई। उन्होंने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।