फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राशन वितरण में अनियमितताएं, विक्रेता पर कराई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर क्षेत्र में एक उचित राशन विक्रेता द्वारा वितरण में लगातार बरती जा रही अनियमितताओं के आरोप में पूर्ति विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने पूर्ति विभाग के साथ नगर समेत क्षेत्र की कई राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में स्थित उचित दर विक्रेता सुनील कुमार की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान बंद पाई गई।
विक्रेता को फोन पर संपर्क कर दुकान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। दुकान का भौतिक सत्यापन कराया गया। विक्रेता की दुकान पर रेट बोर्ड, साइन बोर्ड, डीजीआरओ बोर्ड व कार्डधारकों की सूची चस्पा पाई गई। खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया तो यहां 117 कट्टे चावल, 10 कट्टे गेहूं एवं 25 कट्टे बाजरा मौके पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता के अप्रैल के खाद्यान्न उठान की ऑनलाइन स्थिति देखने पर ज्ञात हुआ कि विक्रेता का अप्रैल का चावल एफसीआई गोदाम से 16 मार्च को डिस्पेच हो चुका है, परन्तु विक्रेता के खाद्यान्न की ऑनलाइन रिसीविंग प्रदर्शित नहीं हो रही थी। दुकान में मौके पर उपलब्ध पाए गए खाद्यान्न, विभागीय वेबसाइट, ई-पॉश मशीन, चालान के आधार पर स्पष्ट है कि विक्रेता की दुकान में लगभग तीन क्विंटल गेहूं, 27 क्विंटल चावल और चार क्विंटल बाजरा कम पाया गया। इस संबंध में विभाग ने करीब 60 राशन कार्डधारकों के बयान भी लिए। इसमें सभी ने बताया कि उनको राशन निर्धारित मात्रा से कम मिलता है। इसके बाद विभाग ने विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें