फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशेड़ी युवक ने आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नशे की हालत में संरक्षित गोवंशों को खदेड़ने निकले युवक ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्हें प्रतिमा की एक उंगली टूटी दिखी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की। प्रतिमा की सुबह में मरम्मत करा दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर का है। बरेली- मथुरा हाईवे से सटे इस गांव के पास बुधवार रात करीब एक बजे संरक्षित गोवंशों के खेतों के पास आ जाने का शोर मचा। गांव के मनीष समेत तीन-चार लोग पशुओं को खदेड़ते हुए ग्राम सचिवालय के पास स्थित आंबेडकर पार्क तक पहुंच गए।
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर उन्हीं में से एक युवक ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मियों को प्रतिमा की टूटी मिली उंगली को लेकर अनुयाइयों समेत ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने के लिए एटा से दो कारीगरों को भी बुला लिया गया। कारीगरों ने सुबह में प्रतिमा की उंगली जोड़कर उसे पूर्व की तरह कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव के ही मनीष पुत्र शिवचरन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल भी कराया।
पुलिस ने बताया कि वह नशे की हालत में था। मनीष ने पूछताछ के दौरान हकीकत भी बयां कर दी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला रात में ही संज्ञान में आ गया था। रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-

परिजन बोले- संरक्षित गोवंश को खदेड़ते समय टूट गई प्रतिमा की उंगली
आंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूट जाने को लेकर पुलिस ने आरोपी मनीष के परिजनों से भी जानकारी की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष के साथ दो-तीन अन्य युवक भी थे। युवक पशुओं को खदेड़ते हुए आंबेडकर पार्क की तरफ से निकले, तभी सांड़ को देख किसी ने पत्थर मार दिया गया। पत्थर का टुकड़ा सांड़ के लगने के बजाय प्रतिमा में लग गया। इसी से प्रतिमा की उंगली टूट गई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें