फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशिप के प्रतिभागियों को बांटे सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में चल रहे इंस्पायर इंटर्नशिप कार्यक्रम-2014 का पांच दिनी शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रतिभागियों ने शिविर में प्राप्त जानकारियों को अंतिम दिन आपस में शेयर भी किया। जीएलए कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अंजना गोयल ने बायो टेक्नोलॉजी के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में शिविर के समापन पर डॉ. अंजना गोयल ने कहा कि बायो टेक्नोलॉजी से बहुत कुछ संभव है। उन्होंने प्रयोगाशाला में लेयर क्रोमेटोग्राफी, ब्लड ग्रुप टेस्टिंग, डिफेंसिएल ल्यूकोसाइट, एग्रोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस और ड्रग सेंसिटिविटी से जुड़े टेस्ट करके भी दिखाए। डीएस कॉलेज अलीगढ़ से पहुंचे रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डा. आरपी सिंह ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े अहम पहलुओं पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि इंसपायर इंटर्नशिप से कई फायदे हैं। प्रतिभागियों को ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहना चाहिए।
अतिथियों में शामिल बदायूं के एनएमएसएन दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष योगेंद्रपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रक्षपाल सिंह ने प्रतिभागियों के साथ पांच दिन के कार्यक्रम की जानकारियों पर चर्चा की। कॉलेज के प्रबंधक अतुल गोयल और कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायन गोयल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके पर सह प्रबंधक कपिल गोयल उर्फ सोनू, प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। नाटक के जरिए सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया गया। नीतू सिंह, दीप्ति सक्सेना, नवीन कुमार, वीएन शर्मा, आरके शर्मा, चंदन सिंह, सारिका रानी, ईषा वार्ष्णेय, अमित कुमार, अवनीश कुमार गुप्ता, रंजना ग्रोवर, शैलेंद्र गौतम, विक्रम सिंह, सिम्मी, सुबुही, महीपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें