फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुक-रुककर हुई बारिश, पड़े ओले, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। रुक-रुककर सुबह से दोपहर तक होती रही बारिश से शहर में जलभराव हो गया। कई घंटों बाद जलभराव खत्म हुआ तो कीचड़ ने लोगों को दिक्कत में डाल दिया। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ी। जिनके घरों में शादी समारोह का आयोजन था।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह से दोपहर तक रूक-रूक कर तेज बारिश होती रही। हालांकि शहर में सुबह 10 बजे के करीब बारिश के साथ कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने की वजह से शहर के टिकटगंज, सुपर मार्केंट, भामाशाह चौक से लेकर तमाम गलियों तक में जलभराव हो गया। जिससे बारिश बंद होने के एक घंटे बाद तक सड़क पर जलभराव की समस्या रही। जब सड़कोें से जलभराव कम हुआ तो वहां पर कीचड़ फैल गई। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बारिश से संडे मार्केट हुआ प्रभावित
-प्रत्येक रविवार को शहर के गांधी मैदान में संडे बाजार लगता है। लेकिन इस बार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से दूर-दराज से आने वाले दुकानदार नहीं आ सके। साथ ही स्थानीय दुकानदार मैदान में जलभराव की वजह से दुकानों को नहीं लगा सके। सड़क किनारे कुछ दुकानदार बैठ गए।
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव
-रविवार को करीब चार घंटा पानी बरसने से शहर के लावेला चौक से गांधीग्राउंड शिव चौक, छह सड़का से गांधीग्राउंड रोड, जोगीपुरा, पटियाली सराय, नई सराय, टिकटगंज, आर्यसमाज, वाटरवर्क्स रोड समेत शहर के कई स्थानों पर पानी भर गया तो रोडवेज के पास, प्राइवेट बस स्टैंड पर कीचड़ दिखा।

कई बाइक सवार गिरे
बरसात रूकने के तीन घंटे बाद तक पैदल समेत बाइक सवार लोगों को भी आवगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाटरवर्क्स रोड के हालात यह थे कि कई बाइक सवार सड़कों के गड्ढों में फंसकर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं रोडवेज स्टैँड के पास कींचड़ में फिसलकर राहगीर गिरकर चुटैल हो गए।
कभी मौसम साफ, तो कभी बादल
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी काले घने बादल छाए रहने का अनुमान है। उसके बाद में मौसम साफ होने लगेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें