बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव रते नगला में रविवार सुबह बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। उसके नजदीक में तीन भैंस और बंधी थीं। वह बाल-बाल बच गईं।
इसकी सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल राहुल सिंह ने क्षति का आंकलन किया है। गांव रते नगला निवासी सुनील यादव पुत्र करन सिंह का कहना है कि रविवार सुबह उन्होंने अपनी चार भैंस घर के बाहर बांधी थीं। सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिससे एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद