ओरछी। छत से गिरकर घायल हुई इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय छात्रा बेबी की मंगलवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। बेबी सोमवार को छत से गिर गईं थीं। परिजनों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बुधवार शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ओरछी निवासी निवासी सोनपाल की पुत्री बेबी आंबेडकर कॉलेज पथरा में इंटरमीडिएट की छात्रा थीं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को आंगन में लगा सबमर्सिबल पंप खराब हो जाने पर उसकी मरम्मत के लिए छत पर लगा लोहे का जाल खुलवा दिया था। बेबी को जाल खुला होने का ध्यान नहीं रहा। जैसे ही वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे से बाहर निकली, तभी खुले जाल से नीचे आ गिरी। इससे छात्रा को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।