बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहीउद्दीन नगर के मजरा प्रहलादपुर में 17 वर्षीय किशोरी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रहलादपुर निवासी बबली इंटरमीडिएट की छात्रा थी। कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर उसने किसी कारणवश विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।