फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खुफिया एजेंसियों के रडार पर बदायूं का ककराला, 15 लोगों से राष्ट्रद्रोह का खतरा, तैयार की सूची

Sat, 27 May 2023 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

खुफिया एजेंसी ने ककराला के उन 15 लोगों की सूची तैयार की गई है जिनसे राष्ट्रद्रोह का खतरा है। चिह्नित लोगों की सभी गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि साक्ष्यों के साथ सूची एटीएस को भेजी जा सके।
विज्ञापन
एटीएस को भेजी जाएगी सूची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के कस्बा ककराला एक बार खुफिया एजेंसियों के रडार पर है। पिछले महीने यहां एटीएस भी एक युवक की तलाश में आई थी। एटीएस को एक युवक के बारे में पता चला था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। हालांकि अब वह युवक यहां दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा अब ककराला के उन 15 लोगों की सूची तैयार की गई है जिनसे राष्ट्रद्रोह का खतरा है। चिह्नित लोगों की सभी गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि साक्ष्यों के साथ सूची एटीएस को भेजी जा सके।

विज्ञापन


ककराला के कुछ युवक दूसरे प्रांतों में रहते हैं तो कुछ अलीगढ़ में। वह कई आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रह चुके हैं। साथ ही उनके खिलाफ कुछ साक्ष्य ऐसे मिले हैं जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आते हैं। 

युवकों ने डालीं देश विरोधी पोस्ट 

युवकों की फेसबुक, व्हाट्सएप से शेयर की जा रहीं देश विरोधी पोस्ट को भी जांच एजेंसियां कार्रवाई का आधार बना रही हैं। देश विरोधी गतिविधियों में उनका नाम कई बार सामने आया तो मामला एटीएस तक पहुंच गया। एटीएस ने भी यहां के रहने वाले इन खुराफातियों पर निगरानी बढ़ाई है।

ये तो गजब हो गया: गुरुग्राम में थी कार... मालिक गोवा में, बरेली में कट गया 54 हजार रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय तौर पर उन लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है तो उनके संपर्क में रहने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। हाल ही में स्थानीय खुफिया एजेंसी ने जो सूची तैयार की है उसमें ऐसे लोग शामिल हैं जिनसे राष्ट्रद्रोह का खतरा बताया गया है। 

जल्द हो सकती है कार्रवाई 

माना जा रहा है कि जल्द ही देशभर के कई प्रांतों में ठिकाना बना चुके इन खुराफातियों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो सकती है। इस संबंध में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएस अपने स्तर से ही जांच और कार्रवाई करती है। स्थानीय पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें