उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति होने के लिए 50 अनुदेशकों ने अपने मनचाहे स्कूलों को विकल्प भरे। जल्द ही सभी को संबंधित विद्यालयों में ज्वाइंन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए पिछले दिनों काउंसिलिंग की गई थी। 72 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। इनमें 59 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। जिन्हें गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में विद्यालयों के विकल्प चुनने को बुलाया गया था। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में आज 50 अभ्यर्थियों ने मनचाहे स्कूलों के विकल्प भरे। बाकी को भी विद्यालय आंवटित कर दिए गए। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक राकेश यादव आदि रहे।