फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रसव के बाद महिला को 48 घंटे तक अस्पताल में रोकने के निर्देश

Sun, 08 Sep 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। डीएम निधि श्रीवास्तव ने शनिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रसूताएं प्रसव के बाद कम से कम 48 घंटे अस्पताल में रुकें और उनकी अच्छी प्रकार से देखभाल हो। अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर दी जा रही इलाज व दवाओं के बारे में पूछा। औषधि वितरण केंद्र में पर्याप्त कर्मचारी लगाए जाएं ताकि मरीजों व तीमारदारों को दवा लेने में देर न हो। इस मौके पर सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. पवन कुमार, एमओआईसी डॉ. सर्वेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें