फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बकाएदारों के कनेक्शन काटने और लापरवाह दो जेई पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में विद्युत निगम के अ​धिकारियों के साथ बैठक करतीं एमडी रिया केजरीवाल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने शनिवार सुबह विकास भवन में अधिकारियों के साथ विद्युत कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व व 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने को कहा। वहीं, उन्होंने बिसौली विद्युत वितरण खंड के नागरजूना व आसफपुर के दो जेई पर कार्यों में शिथिलता पाने पर कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने विकास भवन में बैठक की। उन्होंने जिले के चार विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन व एसडीओ से राजस्व वसूली की समीक्षा की। राजस्व की स्थिति खराब पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया कि जिले के सभी उपकेंद्रों में वसूली की स्थिति खराब है। उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने एक माह के अंदर अभियान चलाकर राजस्व वसूली अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए। बड़े बकायेदारों के घर जाकर कार्रवाई करने को कहा। ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर उन्हें 24 घंटे के अंदर बदलने व 1912 प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि शहर व देहात क्षेत्र के प्रत्येक विद्युत खंभे की निगरानी की जाए। कटियामारी रोकने और लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने तृतीय विद्युत वितरण खंड के नागर जूना उपकेंद्र के जेई उमाशंकर व आसफपुर उपकेंद्र के जेई राजेंद्र प्रसाद काम ठीक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए।



छंटनी व वेतन को लेकर एमडी से मिले आउटसोर्स कर्मी
बदायूं। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने एमडी से मुलाकात की। उन्होंने छंटनी व वेतन संबंधी ज्ञापन सौंपा। बताया कि अप्रैल और मई का वेतन नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों को परिवार की आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन देने के दौरान प्रेमपाल प्रजापति, हर्षवर्धन, प्रेमपाल प्रजापति, ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत सिंह, टीटू पटेल, जापान सिंह, श्रीकृष्णा तपिश पटेल आदि थे।

विकास भवन सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं एमडी रिया केजरीवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें