उसावां। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने शुक्रवार को टीम के साथ कस्बे के उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर खाद बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसी किसान को खाद न दी जाए। किसानों को भी रजिस्ट्री की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
एडीओ कृषि ने कहा कि सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करा रही है। जिन किसानों ने अभी रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी किसान समय रहते रजिस्ट्री अवश्य करा लें। विक्रेताओं से खाद वितरण में नियमों का पालन, पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को परेशान न करने को कहा। मौके पर कृषि विभाग की टीम ने दुकानदारों व किसानों को रजिस्ट्री के प्रति जागरूक किया। संवाद