फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, आज से सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आज से हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को पहले ही निर्देश दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि जिले में मार्ग दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनमें अधिकतर हादसे बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों से जुड़े पाए गए हैं। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने मिलकर इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट पहनने से न केवल दुर्घटना के समय गंभीर चोटों से बचा जा सकता है बल्कि लोगों की जान भी सुरक्षित रहती है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें