फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाड़ी खरीदकर जमा नहीं की किस्तें, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

Fri, 27 Feb 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। ईको कार खरीदने के बाद उसकी किस्तें जमा न करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि उन्होंने फाइनेंस पर ईको कार खरीदी थी। 15 जनवरी, 2022 को उन्होंने उझानी के रहने वाले चेतराम पुत्र मैकू को 2.32 लाख रुपये में कार बेच दी। शर्त थी कि फाइनेंस की बची हुई किस्त चेतराम जमा करेगा। इस शर्त को लिखित रूप में किया गया और उसके बाद गाड़ी चेतराम को सुपुर्द कर दी गई।
कुछ दिनों बाद फाइनेंस कंपनी से नोटिस आया कि किस्तें जमा नहीं हो रही हैं। हुकुम सिंह ने चेतराम से संपर्क किया, लेकिन उसने साफ कह दिया कि न तो वह किस्तें जमा करेगा और न ही गाड़ी लौटाएगा। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद चेतराम ने गाड़ी को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। हुकुम सिंह ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी समेत उच्च अधिकारियों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन परिणाम नहीं मिला। अंततः कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें