बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के आसपास इलाके में भ्रमण किया। उन्होंने सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
यहां बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड पर पिछले माह में कई घटनाएं हुईं। एक व्यापारी का बैग चोरी हो गया और एक महिला से टप्पेबाजी की गई। थाना पुलिस उन दोनों मामलों की छानबीन कर रही है लेकिन सीसीटीवी फुटेज न मिलने से दिक्कत आ रही है। इसको लेकर एसएसपी ने सभी दुकानदारों से कैमरे लगवाने के लिए कहा है। संवाद