बिल्सी में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
बिल्सी। तहसील बार एशोसिएशन की आपात बैठक अध्यक्ष ग्रीशचन्द्र की अध्यक्षता में सभागार में आयोजित की गई। इसमें बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता भुवनेश्वर पाल के साथ एसआई व होमगार्ड के द्वारा किए अभद्र व्यवहार की घोर निंदा की गयी। बाद में एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को सौंपा। जिसमें एसआई और होमगार्ड के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बार अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता भुवनेश्वर पाल अपने बैंक संबंधित कार्य से प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा सैदपुर 11 सितंबर को गए थे, तभी थाना वजीरगंज में तैनात एसआई व होमगार्ड ने वहां मौजूद लोगों व अधिवक्ता के साथ धक्का मुक्की की। इस घटना पर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रोष व्याप्त किया। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वीरपाल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, मंजू सिंह यादव, मुनीश कुमार, डीपी सिंह, सतीश चंद्र, सोमपाल, रामप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, रामनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद