फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करंट लगने से चार बंदरों की मौत, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बंदरों की मौत की जांच करते वन विभाग के अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने पापड़ गांव के पास अस्थाई कमरे में कूलर लगा रखे हैं। इनमें शुक्रवार को करंट आ रहा था, इसकी चपेट में आकर चार बंदरों की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने बंदरों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनको दफन कर दिया गया। वहीं, दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र में पापड़ गांव के पास से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। यहीं कर्मचारियों ने रुकने के लिए अस्थाई कमरे बना रखे हैं। शुक्रवार की दोपहर कमरों में लगे कूलरों में करंट दौड़ने लगा। चपेट में आकर चार बंदरों की मौत हो गई। कर्मचारियों ने चुपचाप तरीके से बंदरों को गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया था।
दोपहर बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से बंदरों को गड्ढे से निकालकर उनको पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उनको दफन किया। वन रक्षक धर्मेंद्र कुमार की ओर से गंगा एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी लखन सिंह निवासी मेरठ व सतीश निवासी रायबरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि वन रक्षक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभाग में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें