फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बूंदी के लड्डू में निकले कीड़े, टीम ने दुकान से लिया नमूना

विज्ञापन
बिल्सी में बूंदी के लड्डू का नमूना लेते विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से लिए गए बूंदी के लड्डू में मंगलवार को कुछ कीड़े निकले थे। इसके बाद इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूषित मिठाइयों की बिक्री नियंत्रित करने के उद्देश्य से छापा मारा। इस दौरान टीम ने नगर के अटल चौक के निकट एक दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। इसके बाद नगर के मिठाई एवं खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया और वह अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए।
मंगलवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव अगोल निवासी फूल सिंह पुत्र लेखराज खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से एक किलो बूंदी के लड्डू खरीदकर अपने घर ले गए थे। जब उन्होंने लड्डू खाने के लिए परिवार के लोगों को दिए तो उसमें कीड़े दिखे। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने दुकानदार से जाकर लड्डुओं में कीड़े निकलने की शिकायत की तो दुकानदार फूल सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी आरएन मिश्रा कार्रवाई के लिए यहां पहुंचे। जहां उक्त दुकानदार की मिठाई की दुकान बंद मिली। इसी दौरान नगर के अटल चौक पर दीपक स्वीट्स के यहां बूंदी के लड्डू का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जो भी दूषित खाद्य पदार्थ एवं मिठाई की बिक्री करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें