फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बूंदी के लड्डू में निकले कीड़े, पुलिस से शिकायत

Wed, 24 Sep 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिल्सी पुलिस से शिकायत करने पहुंचा पीड़ित फूलसिंह। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगोल निवासी एक व्यक्ति ने बूंदी के लड्डू में कीड़े निकलने की शिकायत की है। शिकायत करने पर दुकानदार पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगोल गांव निवासी फूल सिंह पुत्र लेखराज ने पुलिस को बताया कि उसने बिल्सी नगर में खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से एक किलो बूंदी के लड्डू खरीदे थे। वह घर लेकर पहुंचा और परिवार के लोगों को लड्डू खाने को दे दिया। इसी दौरान बूंदी के लड्डू में कीड़े निकलने लगे। पीड़ित ने दुकानदार से इसकी शिकायत की। आरोप है कि दुकानदार ने फूल सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

उसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले दिनों पनीर की सब्जी में चूहा निकलने का मामला सामने आया था। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम दुकान की जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन

-
मामले की जानकारी हुई है। मौके पर टीम भेजकर दुकान पर लड्डू का नमूना भराया जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। - सीएल यादव, सहायक आयुक्त, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें