फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घायल बराती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक बराती सत्यभान। फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। कस्बा के पास गंगपुर रोड पर 28 मई की रात को कासगंज के बरी वगवास गांव से बरात थाना उसहैत के गांव जाटी जा रही थी। इस दौरान पिकअप का गुल्ला टूटने से वह पलट गई। इसमें सवार 16 बराती घायल हुए थे। घटना के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया था। गंभीर रूप से घायल सत्यभान (32) पुत्र गेंदालाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सत्यभान दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। उसकी मौत से घर-परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें