फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज जगाता है राष्ट्र भक्ति के भाव : आचार्य संजीव रूप

विज्ञापन
गुधनी में आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेते संस्कारशाला के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज की ओर से रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि शिक्षा, संस्कार, सेवा व पर्यावरण की रक्षा के लिए आर्य समाज समर्पित है। तीन क्विंटल सामग्री, दो क्विंटल घृत से 51 कुण्डीय यज्ञ पांच से नौ जून तक किया जाएगा। यहां बच्चों को संस्कारी व स्वावलम्बी बनाने के लिए आर्य वीर दल का शिविर लगाया गया है। 500 पौधे घर-घर में लगवाए जाएंगे। अंतिम दिन 10 हजार श्रद्धालुओं को भंडारे का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह आठ से 11 बजे तक यज्ञ व सत्संग रात्रि आठ से 11 तक होगा। आठ जून को कवि सम्मेलन भी होगा। इस मौके पर साहब सिंह, अनिल उपाध्याय, दुर्वेश कुमार, संतोष कुमारी व आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें