अब तक जिले में हो चुकी है 15 लोगों की मौत
कादरचौक, सालारपुर और जगत ब्लाक चपेट में
जिले में संक्रामक रोगों की स्थिति बेकाबू होती जा रही है। गांवों में भयंकर गंदगी की वजह से फैल रहे संक्रामक रोग अब तक 18 जिंदगियों को निगल चुके हैं। कादरचौक ब्लाक में सात, जगत में पांच और सलारपुर ब्लाक में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग बेबस नजर आ रहा है। संक्रामक रोगों पर काबू के लिए कई टीमें काम कर रही हैं, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आ रही।
-----
दरावनगर में 200 लोग बुखार की चपेट में
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक के गांव दरावनगर में पिछले महीने संक्रामक रोगों ने दस्तक दी थी। एाक बार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवाओं का वितरण भी किया। इसके बाद सुध नहीं ली। दरावनगर को फिर से बुखार ने जद में ले लिया है।
बुखार की चपेट में गांव के कम से कम 200 लोग आ गए हैं। गांव में शारदा (12) पुत्री श्यामपाल, वेदराम (40) पुत्र गोकिल, रामवती (40)पत्नी गोकिल, जगतपाल (12) पुत्र नन्हे लाल, रेशमा (45) पत्नी नन्हेलाल, प्रेमवती (65) पत्नी छंगे लाल, अनमोल (16) पुत्र लाखन, अनोखे (70) पुत्र कंहई, मनोहर (65) लाल पुत्र रामनारायण, ममता (25) पत्नी पुरन लाल, मीन (24) पत्नी सोनपाल, रिंकू (21) पुत्र ओमवीर, शिवा (6) पुरन लाल, सुमित (15) पुत्र प्रेमचंद्र, अशरफी (51) पुत्र रूपराम, धर्मपाल (60) पुत्र गणेश, नरेंद्र (10) पुत्र अशरफी, प्रमोद (40) पुत्र दीपचंद्र, नरेंद्र (15) पुत्र नरपत, विशंभर (25) पुत्र ख्योराज, राजभान (12) पुत्र हरपाल, कान्ति देवी (65) पत्नी होरी लाल, सूरजभान (25) पुत्र बनवारी लाल, देशपाल (26) पुत्र ऋषिपाल समेत दो सौ लोग बुखार से जूझ रहे हैं।
-----
जगत के हसनपुर में बुखार से तीन लोगों की मौत
अलापुर। जगत ब्लाक के कई गांव भी संक्रामक रोगों की चपेट में हैं। तीन दिन में यहां बुखार से तीन लोगों की जान जा चुकी है। 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। एक महिला समेत दो लोगों को बरेली रेफर किया गया है। गांव के लोग संक्रामक बुखार को लेकर दहशत में हैं।
जगत ब्लाक के गांव हसनपुर में पिछले सप्ताह बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। तीन दिन में बुखार ने तीन लोगों की जान ले ली। गांव के विजेंद्र (35) पुत्र झांझन सिंह, गीता राम (40) पुत्र नौरंग और रीना (22) पुत्री आत्माराम की बुखार से मौत हो चुकी है। रीना बीए की छात्रा थी। उसने शनिवार शाम दम तोड़ दिया। इसी गांव में नौरंग, बलवीर, दुर्वेश, सीमा देवी, विजनेश, सतेंद्र, पिंकी, मीना देवी, सत्यवीर, राजेंद्र, राम लड़ैते, प्रेमपाल, विकास, सोनू, अनिल, विपिन, संजीव, सूरज समेत 50 से ज्यादा लोग बुखार से जूझ रहे हैं।
-----
कादरचौक के कई गांवों में सीएमओ ने किया दौरा
कादरचौक। संक्रामक रोगों से पांच लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने की खबर पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने कादरचौक ब्लाक के गांव मोहम्मदगंज, बेहटा डंबरनगर और बादुल्लागंज पहुंच कर हालात का जायजा लिया। संक्रामक रोग सेल और मलेरिया विभाग की कई टीमों को जिले में लगाया गया है।
कादरचौक ब्लाक के गांव मोहम्मदगंज, बेहटा डंबरनगर और बादुल्लागंज में बुखार से तीन दिन में पांच लोगों की मौत हो गई थी। तीनों की गांवों में भयंकर गंदगी का आलम है। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें लगी होने के बावजूद स्थिति काबू में नहीं आ रही। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार टीम के साथ तीनों गांवों का जायजा लेने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोगों के मद्देनजर सभी पीएचसी और सीएचसी ओ एलर्ट किया है।
-----
जहां से भी संक्रामक रोगों की खबर मिल रही है वहां टीमों को भेजा जा रहा है। लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। संक्रामक रोगों से बचने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरुकता की जरूरत है। देखने में आया है कि संक्रामक रोग उन्हीं गांवों में फैल रहे हैं जहां गंदगी है।-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ