जिले के किसानों में हलचल
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। जिले में 4.53 लाख किसान इस योजना में पंजीकृत हैं। कृषि विभाग की माने तो यह जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे खातों की पड़ताल होगी, अपात्र लाभार्थियों के नाम और भी सामने आ सकते हैं।
फार्मर रजिस्ट्री न कराई तो रुकेगी 21वीं किश्त
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने कहा है कि किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री जरूर करवा लें। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर जाकर यह काम करवा सकते है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो उनको सम्मान निधि की 21 वीं किश्त का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में किसान यह काम अवश्य करवा लें।
बदायूं के उप निदेशक कृषि मनोज कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि में जो अपात्र मिले है उनसे रिकवरी कराई जा रही है। जांच में कई ऐसे नाम सामने आए जिनमें आयकर दाता व सरकारी कर्मचारी भी शामिल रहे है। ऐसे लोगों के खातों पर रोक लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।