फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा बनाने की कवायद तेज, 111 हेक्टेयर भूमि की गई अधिगृहीत

Tue, 20 Oct 2026 05:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा के लिए करीब 111 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत कर ली गई है। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के बाद निर्माण कार्य कराते हुए प्लॉटों का आवंटन शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अधिग्रहित की गई भूमि पर यूपीडा का कैंप ऑफिस बनना शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले का पहला औद्योगिक गलियारा धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसे बसाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में करीब 111 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत कर ली गई। अब यूपीडा ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराते हुए कैंप ऑफिस बनाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन में कैंप ऑफिस बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कई दिन से ट्रकों से मिट्टी मंगाकर एकत्र कराई जा रही है। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के बाद निर्माण कार्य कराते हुए प्लॉटों का आवंटन शुरू कराए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसके नजदीक औद्योगिक गलियारा बसाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। शासन से अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत औद्योगिक गलियारा स्थापित कराने के लिए बदायूं जिले की तहसील सदर के बिनावर क्षेत्र के घटपुरी के पास औद्योगिक गलियारा बसाने के लिए भूमि चयनित की। इसके साथ ही 149.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। यह भूमि गंगा एक्सप्रेसवे से करीब एक किमी दूर और बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी हुई है।

111.2 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत 
भूमि चयन के बाद यूपीडा ने घटपुरी, औरंगाबाद माफी, कुतुबपुर थरा गांव के पास करीब 134.5 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत करने की कवायद शुरू की। यूपीडा ने गांवों के 500 किसानों से मौजूदा सर्किल रेट से चार गुना दाम पर भूमि अधिगृहीत की। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि करीब 111.2 हेक्टेयर भूमि को अधिगृहीत कर लिया गया है। शेष करीब 23.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। पत्र मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य देख रहे एडीएम एफआर महेंद्र श्रीवास्तव ने आगे की कार्यवाही शुरू कराई। भूमि का सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एडीएम एफआर ने बताया कि कुछ भूमि अधिग्रहण करने के लिए बची है। उसका प्रस्ताव तैयार कराया है। शेष भूमि का भी जल्द अधिग्रहण कर लिया जाएगा। दातागंज में अलग से भूमि अधिग्रहण कराई जा रही है। 

इधर, यूपीडा के निदेशक मंडल ने औद्योगिक गलियारे में प्लॉट आवंटन के लिए 5200 रुपये स्क्वायर फिट रेट तय किए हैं। इसी रेट से प्लॉट का आवंटन कराया जाएगा। यूपीडा की वेबसाइट पर भी यही रेट निर्धारित किए हैं।

फैक्ट्रियां खुलने से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
बिनावर में औद्योगिक गलियारा बदायूं के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में कुशल युवाओं को रोजगार के लिए साधन खुलेंगे। विभिन्न प्रकार के उद्योग लगने से जिले में विकास की गति भी बढ़ेगी और जिला आर्थिक रूप से भी सशक्त होगा। बिनावर क्षेत्र में ग्राम घटपुरी के पास गंगा एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज है। 
विज्ञापन

किसानों को भूमि अधिग्रहण के बाद औद्योगिक गलियारे में फैक्ट्रियां लगने की उम्मीद बढ़ गई है। लोगों को लगने लगा है कि यहां फैक्ट्रियां लगने के बाद रोजगार भी मिलेगा। कुछ दिन से भूमि को समतल कराया जा रहा है। मिट्टी एकत्र कर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को भी ऑफिस निर्माण का कार्य जारी रहा। 

यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि कुछ भूमि अधिग्रहण के लिए शेष रह गई है। बिनावर क्षेत्र में बसाए जा रहे औद्योगिक गलियारे के लिए करीब 111.2 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत कर ली गई है। औद्योगिक गतिविधियां बसाने के लिए कैंप ऑफिस तैयार कराया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद स्टाफ की तैनाती की जाएगी। दिवाली के बाद उद्यमियों के लिए प्लॉटों के आवंटन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें