विद्यालय परिसर में स्काउट-गाइड शिविर के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं ने स्काउटिंग की जानकारी हासिल की और समाज सेवा का संकल्प लिया। बालिकाओं को आपदा के दौरान पीड़ितों की सेवा करने के तौर तरीके भी समझाए गए। कैंप फायर के दौरान बालिकाओं ने मनमोहक अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य प्रस्तुत कर खूब धूम मचाई।
तंबु निर्माण में इंदिरा गांधी टोली की प्रतिभागियों ने पहला स्थान पाया। सरस्वती टोली द्वितीय और कस्तूरबा गांधी टोली को तृतीय स्थान मिला। वार्डन विमला शर्मा ने विजेता टोली नायिकाओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रजनी मूदड़ा, ममता कश्यप, राकेश, ममता यादव, चारू वाष्र्णेय और भानु प्रताप गंगवार आदि मौजूद रहे।