सड़क के गड्ढों से परेशान राहगीर रोजाना हो रहे चोटिल
शहर में कश्मीरी चौक से लेकर इंद्रा चौक तक की सड़क जगह-जगह टूटी होने की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल है। रोजाना कोई न कोई बाइक सवार, टैक्सी चालक, ई-रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, साइकिल सवार गिरकर घायल होता रहता है। इसे बनवाने के लिए व्यापारी नेताओं ने कई बार मांग की, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।
इस सड़क पर हुए गड्ढों से वहां पर जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का रास्ते का अंदाजा भी नहीं रहता है। सड़क की मरम्मत न किए जाने और पानी का निकास सही नहीं होने से हालात दिनोंदिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। इससे व्यापारी नेताओं में नगर पालिका प्रशासन के प्रति गुस्सा पनपने लगा है। व्यापारियों एवं शहरियों ने इस सड़क का पुर्ननिर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने की मांग की है, जिससे कि लोगों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया जा सके।
------
व्यापारी नेता बोले, जल्द बने सड़क
जिले में विभिन्न व्यापार मंडल के जिलाध्यक्षों ने इस सड़क को जल्द बनवाने की मांग की है। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने भी शहर को जलभराव से मुक्त कराने और टूटी सड़कों की बनवाने की मांग की है।