उझानी (बदायूं)। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभम गोयल समेत कई पदाधिकारियों के रविवार को यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। देर शाम आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि महासंघ ने श्रमिक हित की आवाज उठाने का काम किया है। आगे भी उनकी आवाज बुलंद रहेगी।
देर शाम यहां एक पैलेस में अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि कामगार श्रमिक और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ के ओर से पहले ही कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। देश और प्रदेश में हालांकि सरकार ने श्रमिक हित में कई योजनाएं लागू की है, लेकिन अधिकतर श्रमिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है। श्रमिकों और कामगार कर्मचारियों को उनका हक दिलाना भी महासंघ का दायित्व है। जिले में इसके लिए शुभम गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पूर्व महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष राममनोहर पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, भाजपा नेता योगेश माहेश्वरी, जिला प्रभारी प्रदीप गोयल और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभम गोयल का मेडिकल कॉलेज से लेकर गंगोरा मोड, बरी वाले बाइपास समेत मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
बदायूं में नवादा चौराहा, भामाशाह चौक और लालपुल पर भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मनीष गोयल, अजित गोयल, अंकुर गोयल, सिद्यार्थ गोयल, रजत गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अमित प्रताप सिंह, संजय चौहान, विक्रांत मेंदीरत्ता, अमित सोलंकी आदि मौजूद थे।