फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से मुक्ति पाकर ही विकसित हो सकता है भारत: वर्मा

Tue, 13 Aug 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलाते केन्द्रीय राज्यमंत्र
विज्ञापन
बदायूं। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नशे से मुक्ति पाकर ही भारत विकसित देश हो सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के सभी जनपदों में हो रहा है। नशे से मुक्ति प्राप्त कर हम लोग विकसित भारत बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दे सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यदि हम लोग इस कार्यक्रम को एक मिशन की तरह अपनाएं तो वह दिन दूर नहीं कि हमारा भारत देश नशे से मुक्त हो जाएगा। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यत: विद्यालयों में इसलिए संचालित किया जा रहा है कि छात्र नशे की लत में न फंसे। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई इसका उन्मूलन समाज की सहभागिता से ही हो सकता है। कार्यक्रम में सीडीओ केशव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें