फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की इनकमिंग केबल फुंकी, नगर समेत एक दर्जन फीडर की सप्लाई गुल

सार

इससे नगर समेत कछला और आसपास इलाके के एक दर्जन फीडर से जुड़े गांवों की बत्ती गुल हो गई। सुबह करीब छह बजे अवर अभियंता ने बिजली कर्मियों को केबल बदलने के काम पर लगा दिया।ट्रांसफार्मरों के आसपास बारिश के पानी के निकास को नालियां भी बनी हैं, लेकिन परिसर के बाहर मुख्य नाला चोक होने से पानी का निकास सुचारु नहीं रह पाता है। अवर अभियंता ने बताया कि चार बजे केबल बदली जा चुकी है।
विज्ञापन
उझानी उपकेंद्र पर केबल बदलने के काम में जुटे बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी (बदायूं)। बारिश के दौरान बिजली उपकेंद्र परिसर में पानी भर जाने से मेन लाइन की इनकमिंग केबल बर्स्ट हो गई। इससे नगर समेत कछला और आसपास इलाके के एक दर्जन फीडर से जुड़े गांवों की बत्ती गुल हो गई। केबल बदलने का काम दिनभर होता रहा, लेकिन सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफार्मरों से एक दर्जन फीडर को जोड़ने वाली इनकमिंग केबल में फाल्ट शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। अवर अभियंता सुनील कुमार के मुताबिक, उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। चपेट में आए फीडर में नगर के चार, कछला, रिसौली, वितरोई, बुटला, अब्दुल्लागंज आदि का इलाका भी शामिल है। देहात के फीडर ठप हो जाने से पांच दर्जन से अधिक गांवों की भी बत्ती गुल हो गई। सुबह करीब छह बजे अवर अभियंता ने बिजली कर्मियों को केबल बदलने के काम पर लगा दिया।
ट्रांसफार्मरों के आसपास बारिश के पानी के निकास को नालियां भी बनी हैं, लेकिन परिसर के बाहर मुख्य नाला चोक होने से पानी का निकास सुचारु नहीं रह पाता है। अवर अभियंता ने बताया कि चार बजे केबल बदली जा चुकी है। इसके बाद रोस्टिंग शुरू हो गई। शाम पांच बजे सप्लाई शुरू हो पाई है। बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर आई। सुबह में पालिका की पेयजल सुविधा भी प्रभावित रही। जेनरेटर वाले दो नलकूप ही चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें