फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड बन गया वाटर पार्क, दो दिनों में दुकानदारों का लाखों का नुकसान

सार

दो दिन हुई बारिश से गांधी ग्राउंड में लगे मेले की व्यवस्था बिगाड़ दी।खिलौना व्यापारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 25 से 30 हजार का नुकसान हुआ है।इनके अलावा भी कई व्यापारी शनिवार को नुकसान के कारण परेशान हुए।
विज्ञापन
गांधी ग्राउंड में हुए जलभराव में जलमग्न हुईं दुकानें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। दो दिन हुई बारिश से गांधी ग्राउंड में लगे मेले की व्यवस्था बिगाड़ दी। यहां लगी अस्थायी दुकानों में एक-एक फुट तक पानी भर गया। पूरा ग्राउंड वाटर पार्क की तरह नजर आने लगा है। इससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो गया। ग्राउंड से पानी की निकासी नहीं होने के कारण उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

मेले में लगी दुकानों में बारिश से काफी सामान खराब हो गया। शनिवार को दिनभर ग्राउंड में पानी भरा रहा। खिलौना व्यापारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 25 से 30 हजार का नुकसान हुआ है। हैंडीक्राफ्ट व्यापारी मुन्ने अली ने कहा बताया कि उनका करीब 40 हजार का माल बारिश के कारण खराब हो गया है। लकड़ी की फैंसी चीजों की दुकान लगाए हुए मोहम्मद आलम का तो लगभग 50 हजार का माल बारिश ने खराब कर दिया। इनके अलावा भी कई व्यापारी शनिवार को नुकसान के कारण परेशान हुए। उनके अनुसार यदि दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहा तो उनका और ज्यादा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें