फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमपुर मोहल्ले में लिंटर गिरा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार सुबह ब्रह्मपुर मोहल्ले में एक पुराने मकान का लिंटर भरभराकर अचानक गिर गया, जिसमें दबकर पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर मलवा हटाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुर निवासी आबिद रविवार सुबह अपने घरेलू कार्य में लगे थे। तभी अचानक उनके मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। इससे परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। फिर मलवा हटाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत से मलवा हटाया गया। इस हादसे में आबिद (50), उनका बेटा अमन (18) और बेटी सोनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले वाले तुरंत तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया है। आबिद रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसके मकान का लिंटर काफी पुराना हो गया था। तंगहाली में वह लिंटर की मरम्मत नहीं करा सका था। फिलहाल घायलों की हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें