फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी माता के मंदिर में विराजे शनिदेव के साथ पवनपुत्र

Tue, 30 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूर्तियों की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, बजे ढोल-नगाड़े      
विज्ञापन

किलाखेड़ा मोहल्ले में बड़ी माता के मंदिर में सोमवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान, शनिदेव और दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल कर पांच मंदिरों का भ्रमण कराया। हवन-पूजन के बाद मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।      
बड़ी माता के मंदिर से देव-देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा सुबह में शुरू हुई। मेन मार्केट से स्टेशन रोड और बिल्सी रोड बाजार में शोभयात्रा के दौरान भक्तों ने झांकियों का पूजन किया। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र और शनिदेव का गुणगान किया। भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। बच्चों की झांकियां भक्तों का आकर्षण रहीं। मूर्तियों पर फूल भी बरसाए गए। शोभायात्रा के साथ श्रद्धालु पांच प्रमुख मंदिरों में भी पहुंचे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में मंदिर परिसर में पहुंचकर शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। मंदिर परिसर में संकीर्तन का भी दौर चला। आचार्य अमित कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक रीत रिवाज से देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। यज्ञ में आयोजकों ने आहुतियां अर्पित कीं। बाद में प्रसाद भी बांटा गया। प्राण प्रतिष्ठा और शोभायात्रा में महेशचंद्र सक्सेना, अनिल कुमार, सुनील सक्सेना, विक्रांत, दयाशंकर माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, जितेंद्र सक्सेना, संजू, सुनीता, कुसुमलता, छाया देवी, मंजू सक्सेना, अंजू, नेहा, सोनम, संतोष सैनी, मुरली मनोहर सिंघल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें