फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संपत्ति की जांच के नाम पर पुलिस-प्रशासन ने पीछे खींचे कदम, लोगाें में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दुष्कर्म के आरोपी के परिवार की संपत्ति की जांच के नाम पर पुलिस ने कदम पीछे खींच लिए हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेजकर शांत बैठ गई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी कोई कार्रवाई करने से बच रहे हैं। उधर, बच्ची की सेहत में बुधवार को कुछ सुधार आया है। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कराने को कोर्ट भेजा है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर सोमवार से ही पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन


उसहैत क्षेत्र में रविवार की शाम दूसरे समुदाय के ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। सोमवार की सुबह जब लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। विरोध में भीड़ सड़क पर उतर आई, थाने का घेराव किया। दोनों समुदाय के लोगों ने बाजार बंद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी तारिक अंसारी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।

आरोपी के परिवार पर काफी संपत्ति है। दो ईंट भट्ठों के अलावा एक मैरिज हाल है। इसके अलावा एक दुकान भी है। जहां पर आरोपी ने वारदात की थी। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों ने आरोपी के परिवार की संपत्ति की जांच करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। उस समय जिम्मेदारों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों ने संपत्ति की जांच करने को लेकर कदम पीछे खींच लिए हैं। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। बुधवार को बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराने को ले गई। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। बच्ची के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज हो गया अन्य क्या कार्रवाई बनती है, जैसे निर्देश उच्चाधिकारियों के मिलेंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें