फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। इसमें पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी रामवीर बाइक से बेटी श्वेता व पांच वर्षीय भतीजे काले को दवा दिलाने के लिए बाइक से मेडिकल कॉलेज आए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटते समय एचपी इंटरनेशनल स्कूल के पास कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बालक काले काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल रामवीर व उनकी बेटी श्वेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं काले के शव को मोर्चरी में रखवाया है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें