बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर की रोग नियंत्रण टीमों को गांवों में भेजा गया। इसमें टीम ने कुल 11 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में कुल 611 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं, 258 रोगियों की जांच में मलेरिया के लक्षण पाए गए। इनमें से 250 रोगियों का आरडीटी किट से मलेरिया जांचा गया।
एक रोगी में मलेरिया प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) और एक मरीज मलेरिया प्लास्मोडियम विवैक्स (पीवी) पॉजिटिव पाया गया। वहीं गांव की क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि गांव में लगातार मलेरिया की दवा का छिड़काव किया जा रहा है। संवाद