फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर: धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी क्षेत्र के होली मिलन समारोह में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी की नीतियों और जिले के विकास को लेकर लोगों को विश्वास दिलाया कि बदायूं का नाम प्रदेश के विकसित जिलों में शामिल होगा। जिले के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव शनिवार को होली मिलन समारोह में शामिल होने को पहुंचे। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का यह समारोह सपा नेता सुरेशपाल तोमर ने आयोजित कराया। उन्होेंने कहा कि विकास के लिए पार्टी और सरकार ने ही नहीं उन्होंने भी व्यक्तिगत रूप से कई बड़े कार्य कराए हैं। आने वाले दिनों में जनता को उसका पूरा फायदा मिलेगा। एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज ही उनकी आवाज है। आयोजक सुरेशपाल तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। पाट्री नेताओं में सुरेश पाल चौहान, रजनीश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल यादव, सुखवीर सिंह चौहान, सुनील यादव, राममहेश यादव, बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, सुरजीत तोमर, रामवीर भदौरिया, आस मोहम्मद आदि ने भी विचार रखे।

...जब अधिवक्ता ने बताया पुलिस को निरकुंश
उझानी। सपा के होली मिलन समारोह में वक्ताओं की श्रेणी में शामिल अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव ने माइक संभालते ही पार्टी की तारीफ शुरू कर दी। भाषण के दौरान उन्होंने यह कहकर नसीहत दे डाली कि सबकुछ ठीक है, लेकिन पुलिस निरंकुश हो गई। पुलिस पर पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


पूर्वमंत्री की कोठी पर स्वागत
उझानी। सांसद धर्मेंद्र यादव होली मिलन समारोह के बाद पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की कोठी पर भी पहुंचे। कोठी पर वे सभी कार्यकर्ता मौजूद थे, जो आमंत्रण नहीं मिलने पर कार्यक्रम से दूर रहे थे। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल और नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने इसकी शिकायत भी की। बाद में सांसद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता के घर पहुंचे। उन्होंने मेंदीरत्ता की पत्नी सिमरन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें