फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मांगों के समर्थन में पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
जिला पूर्ति कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते पूर्ति निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दस सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्ति निरीक्षकों का आंदोलन लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया, जिसमें उन्होंने विभाग एवं शासन की हठधर्मिता पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों ने कहा कि जनपद हरदोई में बिना किसी पूर्व अनुमति एवं एक तथाकथित ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच किए बिना दो पूर्ति निरीक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसे वापस लिया जाए। तहसीलों पर स्थित खाद्य विभाग कार्यालय के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर, नेट कनेक्शन युक्त डाटा पैक दिया जाए। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह, रजनीश उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, भदेश्वर आनंद संजीव सिन्हा, सचिन मिश्रा, राजेंद्र कुमार, पीयूष गंगवार, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें