फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे की ससुराल में समझौता कराने पहुंचे परिजनों पर फायरिंग, गोली लगने से महिला गंभीर घायल

Tue, 09 Dec 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बगरैन कस्बे में युवक के परिजनों पर ससुराल पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
विज्ञापन
घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बे में मंगलवार को बेटे की ससुराल में समझौता कराने पहुंचे परिजनों पर फायरिंग कर दी गई। घटना में प्रवेष देवी नाम की महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वजीरगंज पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव करकटपुर निवासी आशुतोष के परिजन घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल पक्ष से समझौता कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां विवाद बढ़ गया और आशुतोष के ससुराल वालों ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में आशुतोष की मां प्रवेश देवी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।

यह भी पढ़ें- UP News: रक्त से होगी कैंसर की पहचान, छह घंटे में मिलेगा परिणाम, आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने बनाई किट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें बीच-बचाव में आए दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें