फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कबड्डी में पीलीभीत ने रामपुर तो अमरोहा ने बदायूं को हराया

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसपी डॉ. बृजेश
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइंस के ग्राउंड पर प्रथम अंतरजनपदीय कबड्डी कलस्टर महिला, पुरुष कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बरेली जोन के सभी नौ जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें पीलीभीत, बिजनौर, शाहजहापुर, बरेली, अमरोहा और रामपुर की टीमों ने मुकाबलों में जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन


बदायूं में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया। पहला मैच कबड्डी पुरुष का जनपद रामपुर और जनपद पीलीभीत के बीच हुआ, जिसमें पीलीभीत ने 32-06 से यह मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला जनपद बिजनौर और बरेली के बीच हुआ, जो बिजनौर ने 24-18 से जीत जीत लिया।
इसके बाद जनपद संभल व शाहजहांपुर के बीच मुकाबला हुआ, इसमें शाहजहांपुर ने 23-09 से संभल को हरा दिया। महिला खिलाड़ियों के मुकाबले में बरेली ने शाहजहांपुर को 25-07, बिजनौर ने पीलीभीत को 15-12 को, अमरोहा ने बदायूं को 22-16 और अंतिम मैच में रामपुर ने संभल को 4-2 से मुकाबला हरा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ शक्ति सिंह और संजीव कुमार के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइंस ने किया।

पुलिस लाइंस में प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसपी डॉ. बृजेश

पुलिस लाइंस में प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसपी डॉ. बृजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें