बदायूं। जिलास्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 46 किलो भार वर्ग में गौरी ने पहला स्थान, अवनी ने द्वितीय और रानी व काजल को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया के नेतृत्व में हुई। इसमें जूनियर बालिका वर्ग की 48 किलो भार वर्ग में कमलेश ने प्रथम, रानी शर्मा ने द्वितीय और छाया ने तृतीय, 50 किलो भार वर्ग में कामिनी ने प्रथम, रानी गुप्ता ने द्वितीय, राेशनी ने तृतीय स्थान पाया।
52 किलो भार वर्ग में गौरी चौहान ने प्रथम, मोहनी ने द्वितीय, मानषी ने तृतीय, 57 किलो भार वर्ग में पलक ने प्रथम, महक ने द्वितीय, अनुष्का ने तृतीय, 48 किलो भार वर्ग में कमला ने प्रथम, रानी ने द्वितीय, गीतिका ने तृतीय, 60 किलो भार वर्ग में कमला ने प्रथम, रानी ने द्वितीय, गीतिका ने तृतीय, 66 किलो भार वर्ग में प्रिया अरोरा ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय, माया ने तृतीय, 70 किलो भार वर्ग में पलक ने प्रथम, महक ने द्वितीय, अंजली ने तृतीय, 75 किलो भार वर्ग में नीलू ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, अनु ने तृतीय, 80 किलो भार वर्ग में काजल में प्रथम, सोनी ने द्वितीय, नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम, भारोत्तोलन प्रशिक्षक राजीव कुमार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक शैवर अली खान, हॉकी प्रशिक्षक सैयद आबिद अली आदि मौजूद रहे।